1,100 किलो का धमाका! रात के सन्नाटे में हिली नींव, दहशत हर ओर
महक अरोड़ा
4 जून 2025 : रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। बीते 72 घंटों में यूक्रेन ने रूस पर दो जबरदस्त हमले किए हैं। पहले ड्रोन हमले में 41 रूसी फाइटर जेट तबाह किए गए, और अब यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज (Kerch Bridge) को 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक से निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है।
पहला हमला: 1 जून को ड्रोन से 5 आर्मी बेस तबाह
1 जून को यूक्रेन ने रूस के 5 सैन्य ठिकानों को ड्रोन से टारगेट किया। इन हमलों में यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 41 बमवर्षक विमानों (Fighter Jets) को नष्ट कर दिया। हालांकि रूस ने सिर्फ हवाई अड्डों पर हमले की पुष्टि की और हताहतों या विमान क्षति को लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन यूक्रेन का कहना है कि यह हमला रूस की वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका है।
दूसरा हमला: क्रीमिया ब्रिज को उड़ाने का दावा
इसके दो दिन बाद, यानी 3 जून की रात को यूक्रेन ने रूस के रणनीतिक क्रीमिया ब्रिज को अंडरवाटर विस्फोटक से उड़ाने का दावा किया। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) के मुताबिक, समुद्र के नीचे लगाए गए 1,100 किलो टीएनटी विस्फोटक से ब्रिज की नींव को नुकसान पहुंचाया गया। यह पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है और सैन्य आपूर्ति के लिए अहम मार्ग है।
क्या है क्रीमिया ब्रिज का रणनीतिक महत्व?
-
यह पुल 2018 में रूस ने बनाया था ताकि वह 2014 में कब्जा किए गए क्रीमिया को सीधे जोड़ सके।
-
इसे रूस की सैन्य रसद, व्यापार, और पर्यटन का मुख्य मार्ग माना जाता है।
-
यूक्रेन और पश्चिमी देशों के लिए यह ब्रिज रूसी कब्जे का प्रतीक है।
यूक्रेन पहले भी इस ब्रिज को कई बार निशाना बना चुका है, लेकिन यह अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला माना जा रहा है।
यूक्रेन का दावा: “महीनों की प्लानिंग का नतीजा है ये हमला”
यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) ने कहा, “यह ऑपरेशन महीनों की मेहनत और प्लानिंग का नतीजा है। फरवरी 2022 के बाद से यह तीसरा हमला है, लेकिन इस बार हम नींव को नुकसान पहुंचाने में सफल रहे।”
रूस की जवाबी कार्रवाई: सुमी शहर पर मिसाइलें दागीं
हमलों के बाद रूस ने उत्तर-पूर्वी यूक्रेनी शहर सुमी पर मिसाइलें दागीं। एक रॉकेट अस्पताल में घुस गया, लेकिन फटा नहीं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, "यह दिखाता है कि रूस शांति नहीं चाहता।"
शांति वार्ता ठप, शर्तों पर नहीं बनी सहमति
हाल ही में इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता में मृत व घायल सैनिकों की अदला-बदली पर सहमति बनी, लेकिन युद्ध समाप्ति के मुद्दे पर रूस और यूक्रेन के रुख में जमीन-आसमान का फर्क रहा।
रूस को सैन्य और मनोवैज्ञानिक झटका
यूक्रेन के हमले ने:
रूस के पास अधिक संसाधन हैं, लेकिन यूक्रेन की रणनीतिक हमलों ने उसे बैकफुट पर ला दिया है।
युद्ध में अब तक कितनी जानें गईं?
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार:
-
अब तक 12,000+ यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं
-
दोनों तरफ के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है
-
युद्ध 1,000 किमी लंबे फ्रंटलाइन पर जारी है
MA