ईद-उल-अजहा : जामा मस्जिद में अदा की गई सुबह की नमाज
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 07 जून, 2025ः देशभर भर में मुस्लिम भाइचारे द्वारा ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने सुबह की नमाज अदा की। लोग सवेरे नमाज के लिए आना शुरू हो गये थे। सुबह 6 बजे के आसपास नमाज अदा की गई। बकरीद की पूर्वसंध्या पर जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने कहा कि यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है। कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें।बकरीद के मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं ताकि त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े। कल से जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है जो पूरी बीती रात जारी रही। आज भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Delhi | People offer morning Namaz at the Jama Masjid on the occasion of Eid Al Adha <a href="https://t.co/SH7yHhTxF0">pic.twitter.com/SH7yHhTxF0</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1931148256748392470?ref_src=twsrc%5Etfw">June 7, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →