पटियाला में नाभा रियासत के पड़पोते की पगड़ी रस्म, निभाई गई 124 साल पुरानी शाही-सिख परंपरा
पटियाला: पटियाला के हीरा महल में नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के पड़पोते अभि उदय प्रताप सिंह की आज (2 फरवरी) पगड़ी रस्म पूरी की गई, जिससे एक सदी (124 साल) से भी ज्यादा पुरानी शाही-सिख परंपरा दोबारा निभाई गई।
यह समारोह नाभा में आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सैनी, बाबा ब्यास जी, गुरविंदर जी, दादूवाल जी सहित कई संत-महंत और देश के विभिन्न हिस्सों के राजपरिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे।
अभि उदय प्रताप सिंह ने श्री गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की कि वे भी अपने पूर्वज महाराजा नरिंदर सिंह की तरह पंजाब के गुरु घरों की सेवा कर सकें। उन्होंने महाराजा रिपुदमन सिंह के योगदान का भी स्मरण किया, जिन्होंने काली पगड़ी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था और सिख विवाह अधिनियम (सिख मैरिज एक्ट) को लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →