राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के ओडिशा दौरे पर, जानें किन परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
ओडिशा, 2 Feb 2026 : शुरुआत राष्ट्रपति के दौरे से करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छह दिन के ओडिशा दौरे पर जा रही हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मयूरभंज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के अलावा बालासोर में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन करेंगी
छह फरवरी को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वह भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से आयोजित 'ब्लैक स्वान समिट, इंडिया' में भी भाग लेंगी। मुर्मू सात फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →