बड़ी खबरः एयरफोर्स स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
गुरुग्राम, 23 फरवरी,2026ः दिल्ली में एयरफोर्स के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। थ्रेट ई-मेल में कहा गया कि आर्मी के स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया।
आज सुबह ही दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल (धौला कुआं) और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (लोधी रोड) को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।
धमकी वाले ई-मेल में किसी विशिष्ट स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया गया। स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों की छुट्टी कर सुरक्षित घर भेज दिया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →