लुधियाना में 3 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला
लुधियाना, 23 फरवरी,2026ः लुधियाना में फिर से एक मासूम कुत्तों के आतंक का शिकार हुआ है। गोविंदगढ़ जोगियन इलाके में तीन साल के बच्चे पर अवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। लहूलुहान हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसे 35 के करीब टांके आए हैं। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी। कुत्तों ने इतनी बेरहमी से हमला किया था कि शरीर के कई हिस्सों से मांस लटक रहा था।
बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए करीब 35 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है लेकिन वह अभी भी सदमे में है। पीड़ित बच्ची के पिता ने प्रशासन से अपील की है कि इलाके के आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए। खूंखार हो चुके इन कुत्तों को शहर के नए बने शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →