Himachal: अनुराग बोले- मोदी सरकार ने प्रदेश को दिए 1.62 लाख करोड़, कांग्रेस ने मित्रों की करवाई माैज
बाबूशाही ब्यूरो
हमीरपुर/शिमला, 22 फरवरी 2026 : हमीरपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश भाजपा शहरी प्रकोष्ठ की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश को 1.62 लाख करोड़ रुपये दिए हैं जोकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक है।
यह पैसा महज तीन मदों के तहत जारी हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारी कर्ज के बावजूद विकास कार्य नजर क्यों नहीं आ रहे और सरकार से इस पर जवाब मांगा। कर्ज लेकर महज मित्रों के वेतन-भत्ते बढ़ाकर और गाड़ी-बंगले देकर मौज करवाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →