पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, बच्चों के साथ किया सफर
मेरठ, 22 फरवरी,2026ः पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है।
यहां से मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ मेट्रो का सफर किया। अब मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले, मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी ने मोदी का स्वागत किया। कहा- प्रधानमंत्री का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन। आप 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →