Power Cut Alert : पंजाब के इन शहरों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली
चंडीगढ़, 23 Feb 2026 : पंजाब के कई जिलों में आज यानी 23 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम के अनुसार, लाइनों की मरम्मत, नए टावर के निर्माण और ग्रिड की मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर पावर कट लगाए जाएंगे।
प्रमुख शहरों में कट का समय:
-
जालंधर: वरियाम नगर फीडर के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे कूल रोड, ज्योति नगर, पुड्डा मार्केट और मोता सिंह नगर जैसे इलाके प्रभावित होंगे।
-
सुल्तानपुर लोधी: तलवंडी चौधरियां ग्रिड से जुड़े सभी गांवों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यहाँ 66 के.वी. लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है।
-
तपा मंडी: यहाँ 23 और 24 फरवरी को धोला ग्रिड के तहत आने वाले कई ग्रामीण फीडरों (जैसे फतेहपुर पिंडी, ताजोके रोड) की सप्लाई पूरे दिन बंद रहेगी।
-
नूरपुरबेदी: बड़वा फीडर के अंतर्गत आने वाले लगभग 15 गांवों (बसी, चनौली, लालपुर आदि) में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कट रहेगा।
-
राहों और हाजीपुर: राहों शहर और आसपास के गांवों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पावर ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस के कारण सप्लाई बंद रहेगी। हाजीपुर में भी इसी समय के दौरान सभी बाहरी फीडर बंद रहेंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →