मन की बात का 131वां एपिसोड आज:पीएम मोदी कर सकते हैं AI और होली के त्यौहार पर बात
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 131वां एपिसोड प्रसारित होगा। साल 2026 का पीएम का ये दूसरा एपिसोड भी है। पीएम आज AI पर बात कर सकते हैं क्योंकि नई दिल्ली में एआई समिट का आयोजन हुआ था।
मन की बात का आखिरी एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था। पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की थी।
उन्होंने अपनी सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →