लुधियाना में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रैली में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी
लुधियाना, 22 फरवरी,2026ः पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज रविवार 22 फरवरी को महानगर के ग्यासपुरा इलाके में पूर्वांचल सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उनके साथ पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता भी मंच साझा करेंगे।
रैली की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा न केवल पूर्वांचल समाज को सम्मानित करेगी बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार भी करेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →