सलमान खान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर, आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन
मुंबई, 18 फरवरी,2026ः सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात कही गई।
हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। आज परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। वहीं, संजय दत्त और जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →