BREAKING NEWS: मोहाली में एक प्राइवेट अस्पताल समेत कुछ स्कूलों को उड़ाने की धमकी
मोहाली, 17 फरवरी, 2026: मोहाली के एक प्राइवेट स्कूल को आज ईमेल से बम की धमकी मिली। इसके बाद स्कूल खाली करा लिया गया और स्टूडेंट्स और स्टाफ को घर भेज दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाशी ले रही है।दरअसल, मोहाली फोर्टिस हॉस्पिटल समेत कुछ स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली है।बम डिस्पोजल स्क्वॉड जांच कर रहा है।
SP सिटी दिलप्रीत सिंह के मुताबिक, यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी फोर्स के नाम से भेजा गया है।दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अमेरिका, बांग्लादेश और कई दूसरे देशों से ऐसे मेल लगातार कॉपी-पेस्ट किए जा रहे हैं ताकि पंजाब में अफरा-तफरी का माहौल बना रहे, हालांकि हॉस्पिटल की जांच की गई है और ऐसा कोई मैसेज नहीं मिला। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →