लुधियानाः आज से रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक का होगा शुभारंभ:11 साल बाद लौटेगी बैलगाड़ी दौड़
लुधियाना, 17 फरवरी,2026ः लुधियाना के किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक में 11 साल बाद आज फिर से बैलगाड़ी दौड़ेंगी। किलारायुपर के ग्रेवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रूरल ओलंपिक गेम्स का शुभारंभ होगा और दोपहर 12 बजे से बैलगाड़ियों की दौड़ शुरू हो जाएगी। डीसी हिमांशु जैन ने नियमों और कानून मुताबिक बैलगाड़ी की दौड़ करवाई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2014 में किला रायपुर गेम्स में बैलगाड़ी की दौड़ बंद करवा दी थी। पंजाब सरकार ने विधानसभा में बिल पास करके बैल गाड़ियों की दौड़ फिर से करवाने का रास्ता साफ किया है। डीसी ने बताया कि बैलगाड़ियों की दौड़ करवाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी बैलगाड़ियों की दौड़ एनिमल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब सरकार व कोर्ट के आदेशों के अनुसार करवाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि बैलगाड़ियों की दौड़ के अलावा हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स व अन्य खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →