पीएम मोदी आज मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे
मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान, दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नव प्रवर्तकों को संबोधित करेंगे।
श्री मैक्रों आज सुबह भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि श्री मैक्रों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →