Punjab Powercut Alert : आज 6 घंटे बिजली रहेगी गुल: इन गांवों में पावर कट का अलर्ट
नूरपुरबेदी, 17 फरवरी 2026 नूरपुरबेदी इलाके के झंडियां फीडर के तहत आने वाले दर्जनों गांवों में आज बिजली की कटौती रहेगी। एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर कुलविंदर सिंह झज्ज ने बताया कि लाइनों की जरूरी मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कटाई के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
समय और प्रभावित इलाके
बिजली विभाग के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धमाना, ग्रेवाल, नौधेमाजरा, नीली राजगिरी, गोलू माजरा, जटवाहड़, झांडियां कलां, झांडियां खुर्द, टिब्बा नंगल, बालेवाल और बाहमन माजरा जैसे गांवों में बिजली बंद रहेगी। काम की स्थिति के अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →