सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, बेटे को जन्म दिया
नोएडा, 18 फरवरी,2026ः पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।
नॉर्मल डिलेवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →