BIG BREAKING : चीन के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई
महक अरोड़ा
14 मई 2025 : भारत ने चीन को उसकी साजिशों का जवाब उसी की भाषा में दिया है। चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी ग्लोबल टाइम्स का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट अब भारत में बैन कर दिया गया है। यह कदम उस वक्त उठाया गया, जब ग्लोबल टाइम्स लगातार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के खिलाफ फर्जी खबरें और प्रोपेगेंडा फैला रहा था।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय सेना के ऑपरेशन को लेकर तथ्यों से परे रिपोर्टिंग की, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इसके बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए इस चीनी अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया।

क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'?
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया गया एक अहम सैन्य अभियान था ‘ऑपरेशन सिंदूर’। इसका मकसद दुश्मन की गतिविधियों पर सख्त नजर रखना और भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना था। इस दौरान चीन की मीडिया ने भ्रामक और आपत्तिजनक रिपोर्टें चला कर भारत की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →