Breaking News: लुधियाना के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
शिक्षा कनौजिया
लुधियाना, 18 मई, 2026ः लुधियाना से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहर के 3 से ज्यादा निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीमों के साथ चेकिंग की गई है। ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं। गौरतलब है कि लुधियाना सहित पंजाब के और भी कई स्कूलों पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। बहरहाल पुलिस टीमें पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →