Budget Session: एलजी के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा बजट सत्र
जम्मू, 02 फरवरी,2026ः नागरिक सचिवालय जम्मू में सोमवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मार्च तक चलने वाले इस सत्र में पहले दिन उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे।सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष मुद्दों पर एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बना रहे हैं।विधानसभा का बजट सत्र 27 दिन का होगा। सत्र के मध्य में रमजान की ब्रेक रहेगी। 20 फरवरी से पवित्र महीना रमजान शुरू हो रहा है। बजट सत्र का समापन चार अप्रैल को होगा। इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।
इसमें फरवरी में सबसे अधिक 18 दिन सदन की कार्यवाही चलेगी। मार्च में पांच दिन और अप्रैल में चार दिन चलेगा। छह फरवरी को सीएम उमर अब्दुल्ला बजट पेश करेंगे। प्रदेश में सरकार बनने के बाद सीएम उमर का यह दूसरा बजट होगा। पिछले साल मार्च में पहला बजट पेश किया गया था।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →