Himachal Breaking: कंडाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
बाबूशाही ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन) 18 मई 2026 : राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ़-शिमला पर कंडाघाट के समीप डीवेंचर होटल के ठीक नीचे एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक की मौत हो गई है। हादसा टैंकर और बाइक का हुआ है।
पुलिस थाना कंडाघाट की टीम अन्वेषण अधिकारी सुनील कुमार की अगवाई में घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन अशोक चौहान ने की है।
बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई है और दूसरा युवक गंभीर घायल है। मृतक युवक की पहचान दाड़लाघाट और घायल युवक की पहचान नेरवा निवासी के रूप में हुई है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →