Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट
शिमला, 02 फरवरी,2026ः हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीती रात में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में 6 इंच और कल्पा में 2.5 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। शिमला के कुफरी, नारकंडा व खड़ापत्थर में भी हल्की बर्फबारी हुई।ताजा बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में फिर से काफी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की माने तो आज और कल भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर जिला में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को पूरे मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन 6 फरवरी को फिर से अधिक ऊंचे पहाड़ों पर मौसम खराब होगा। इससे दोबारा बारिश-बर्फबारी के आसार है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →