Weather Update - पांच राज्य घने कोहरे की चपेट में, जानें मौसम का हाल
नई दिल्ली, 8 जनवरी, 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पांच राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नौ राज्यों में शीतलहर का अनुमान लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसकी वजह से लोगों को नाइट शेल्टर में शरण लेनी पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई इलाकों में शीतलहर और बहुत घना कोहरा बढ़ सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड, कोहरे और शीतलहर से परेशान हैं। बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। गुरुवार को भी ठंड और कोहरे से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत छह राज्यों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। गुरुवार, 8 जनवरी को भी ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी कम रही।
बुधवार रात 11 बजे दिल्ली, दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में कोहरा और बादल छाए रहे। एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी कम देखी गई। सुबह 12 बजे पालम में घना कोहरा देखा गया, जहां विजिबिलिटी 150 मीटर दर्ज की गई।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →