चंडीगढ़-मनाली एनएच पर भूस्खलन, लंबा जाम लगा
मंडी, 12 जुलाई, 2025ः मंडी जिले में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर भूस्खलन हुआ है। इसके बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कटौला-कमांद होते हुए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया है। बरसात के इस मौसम में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले सभी वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →