वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल
बाबूशाही ब्यूरो
वडोदरा, 18 मई, 2026ः वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने।इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।
25 मिनट बाद लाइट बिजली सप्लाई हुई शुरू रविवार रात को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 वडोदरा से दिल्ली रवाना होने की तैयारी में थी। इसी बीच 8:50 बचे अचानक फ्लाइट की बिजली गुल हो गई। करीब 25 मिनट बाद बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि प्लेन का जीपीयू (ग्राउंड पावर यूनिट) में तकनीकी समस्या आ गई थी। इससे ये हालात बने।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →