Himachal Pradesh: युवती ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव; सनकी युवक ने लड़की के घर में लगाई आग, यहां पेश आई घटना
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू, 23 फरवरी 2026 :
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक युवक शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर इतना गुस्सा हो गया कि लड़की के घर में ही आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया।
जिला कुल्लू के उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ के कटाहर गांव में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आक्रोशित होकर लड़की के घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण लड़की के परिवार के सदस्य मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →