बड़ी ख़बर: AAP के पूर्व विधायक को पुलिस ने लिया हिरासत में
Babushahi Bureau
15 July 2025 : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले आम आदमी पार्टी के बर्खास्त पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संदोआ के साथ लगभग एक दर्जन समर्थक भी मौजूद थे। ये सभी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ और खासकर AAP के रोपड़ विधायक दिनेश चड्ढा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने संदोआ और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है।
AP ने संदोआ को पार्टी से किया था निलंबित
हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते AAP ने संदोआ को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही वे लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आज के प्रदर्शन में संदोआ ने AAP के रोपड़ विधायक दिनेश चड्ढा के खिलाफ नारेबाजी की। उनके साथ करीब एक दर्जन समर्थक मौजूद थे, जो AAP नेतृत्व के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
हालात को बिगड़ता देख सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर से हटाकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →