Himachal: कांगड़ा जिला के हर हलके में तैयार होगी सोलर एनर्जी, पंचायतों में लगेंगे ग्रांउड मांउटेन सोलर प्लांट
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 23 फरवरी 2026 :
प्रदेश सरकार की ओर से सौर व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में लगातार कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के हर विधानसभा क्षेत्र में सोलर एनर्जी से बिजली तैयार की जाएगी।
स्मार्ट सिटी धर्मशाला में लगाए गए प्रोजेक्ट की तर्ज पर बिजली तैयार कर बेची जाएगी। अब पंचायतों में भी सरकार के ग्रीन पंचायत प्रोगाम व वर्ल्ड बैंक फाइनांस प्रोगाम के तहत चयनित पंचायत में दो करोड़ रुपए का ग्रांउड मांउटेन सोलर पॉवर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे बिजली तैयार होगी। जिला में पहले चरण में तीन पंचायतों में ज़मीन चयनित कर कार्य भी शुरू कर दिया है, जबकि अन्य विस की पंचायतों में 20 से 25 कनाल भूमि की तलाश प्रोजेक्ट लगाने के लिए की जा रही है।
इसमें एक ओर अहम बात सामने निकलकर आई है, इसके तहत होने वाली कुल कमाई में से 40 फीसदी कमाई पंचायत के विकास कार्यों में खर्च होगी, जबकि दस फीसदी हिस्सा पंचायत के ही विधवा व अनाथ बच्चों के विकास में खर्च किया जाएगा। शुरुआती दौर में देहरा उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मोहाल, नूरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत पंजाड़ा व इंदौरा उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बसंतपुर को चुना गया है। जहां पहले चरण के तहत चयनित हर पंचायत में दो करोड़ रुपए की लागत से 500 किलोवॉट सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
हर साल लाखों रुपए की बिजली होगी तैयार
इस प्रोजेक्ट से हर साल लाखों रूपए की बिजली का उत्पादन हो पाएगा। लगभग 20 से 22 कनाल की प्लांट आवश्यक भूमि पर स्थापित होने वाले इन सोलर पॉवर प्लांट से हर साल लाखों की बिजली तैयार की जाएगी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →