America के खेल मैदान में खूनी संघर्ष: मैच के दौरान फायरिंग, 2 की मौत
तरोड आइलैंड, 17 फरवरी 2026 अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पावटकेट स्थित 'डेनिस एम. लिंच एरिना' में एक यूथ आइस हॉकी मैच के दौरान हुई गोलीबारी ने सबको स्तब्ध कर दिया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि हमलावर ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पारिवारिक विवाद की आशंका
पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने बताया कि इस हमले में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कोई रैंडम शूटिंग नहीं थी, बल्कि आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दिया गया एक 'टारगेटेड' हमला प्रतीत होता है।
मैदान में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब गोलियां चलीं तो स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने हमलावर और पीड़ितों की पहचान अभी गुप्त रखी है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक वयस्क थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।