पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ने लगी तपिश: 28 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क
चंडीगढ़, 23 Feb 2026 : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अब गर्मी की आहट तेज होने लगी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, सोमवार से लेकर 28 फरवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध का असर देखा जा सकता है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दिन में बढ़ेगी गर्मी, रातें रहेंगी सामान्य
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, जिससे रातें फिलहाल स्थिर रहेंगी। पिछले 24 घंटों में भाखड़ा डैम क्षेत्र में सबसे अधिक 27.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है।
अमृतसर में कोहरे का असर
बीते कल अमृतसर में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया, जिससे विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर से भी कम रह गई थी। इसके बावजूद दिन में खिली धूप के कारण अमृतसर का तापमान 25.9 डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में पारा 27.2 डिग्री और पटियाला में 27.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →