Breaking News: नेपाल में बस हाईवे से नदी में गिरी:18 की मौत, 25 घायल
काठमांडू, 23 फरवरी,2026ः नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक पैसेंजर बस भयानकर हादसे का शिकार हो गई। सवारियों से भरी यह बस हाईवे से नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
पुलिस बल (APF) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
बस (Ga 1 Kha 1421) पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से कंट्रोल हो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा तड़के करीब 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैंसिगौड़ा इलाके में हुआ। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →