Chandigarh में महिला की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरी ख़बर
चंडीगढ़, 23 Feb 2026 : शहर के दड़वा इलाके में एक 35 वर्षीय महिला 'सीमा' की उसके ही पड़ोसी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी विनोद कुमार ने महिला के घर में घुसकर उस पर कुकर, तवे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यौन शोषण में नाकाम रहने पर की हत्या
पुलिस जांच और मृतका के पति के बयानों के मुताबिक, आरोपी विनोद की नीयत महिला पर खराब थी। वारदात वाले दिन जब महिला का पति काम पर गया था, तब आरोपी ने उसका पीछा किया और घर के अंदर घुस गया। जब सीमा ने आरोपी की गलत हरकतों का विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की, तो सिरफिरे विनोद ने रसोई में रखे कुकर और तवे से उसके सिर पर कई वार किए।
लाश के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
इस हत्याकांड की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि खून से लथपथ लाश के पास बैठकर आराम से मोबाइल चलाने लगा। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे, तब इस वारदात का खुलासा हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्चों के खेलने जैसी छोटी बातों पर भी अक्सर झगड़ा करता था।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →