Ludhiana Bypoll: आप की शानदार जीत से खुश हुए CM मान, कही यह बड़ी बात
चंडीगढ़, 23 जून, 2025ः लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। पार्टी की विक्ट्री के बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरु हो गया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जीत की बधाई दी है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कहा कि-"लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बधाई। बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं। उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बधाई। साथ ही इस जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले पूरे नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को भी बधाई।"
ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਦੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਦੀਆਂ ਸਭ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ। ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਮਿਲੀ ਜਿੱਤ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਬਿਨਾਂ ਭੇਦਭਾਵ ਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ… pic.twitter.com/gxNfyTUPs7
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 23, 2025
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →