आत्मरक्षा की ट्रेनिंग बच्चों को सशक्त और आत्मविश्वासी बनाती है : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत में युवाओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया*
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आत्मरक्षा की ट्रेनिंग बच्चों को सशक्त बनाती है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक, आत्मिक व सामाजिक उन्नति के द्वारा ही बच्चे भविष्य में स्वयं का, समाज तथा राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। श्री बड़ौली रविवार को सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में भारत लोक शिक्षा परिषद एवं खेल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘‘शक्ति वीर समापन समारोह’’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सोनीपत के मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रमों से युवाओं खासकर बेटियों को आत्मरक्षा की शानदार ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में तैयार किया जा रहा है यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वासी बनने के लिए, उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। श्री बड़ौली ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार खेलों को न केवल करियर के रूप में बल्कि जीवन शैली के रूप में भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूली स्तर पर खेलों को अनिवार्य बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देकर हरियाणा को खेलों का हब बनाया है। भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सियां तैयार की गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सकारात्मक माहौल प्रदेश में बनाया है। अब युवा शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं। युवाओं को भी विश्वास हो गया है कि हरियाणा में मैरिट के आधार पर ही नौकरियां मिल सकती है।
बॉक्स
*साधु, संतों और महात्माओं के आशीर्वाद से आत्मिक संतोष मिलता है : बड़ौली*
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जींद के गांव गांगोली में आयोजित हवन भंडारे में हुए शामिल*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार को सेवानिवृत आईएएस अधिकारी महावीर कौशिक के गांव गांगोली (जींद) पहुंचे। यहां श्री बड़ौली हवन एवं भंडारे में शामिल हुए और सेवानिवृत आएएस अधिकारी महावीर कौशिक को शुभकामनाएं दी और साधु संतों से आशीर्वाद लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आईएएस महावीर कौशिक का सादगी से भरा जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्री कौशिक ने समर्पण और सेवाभाव से अपना कर्तव्य निभाया है। बड़ौली ने कहा कि साधु, संतों और महात्माओं के आशीर्वाद से आत्मिक संतोष मिलता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →