आशु के नामांकन से पहले कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता और मजबूती
बघेल, चन्नी, किशोरी, वड़िंग भी रहे मौजूद
लुधियाना, 29 मई: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कांग्रेस ने आज एकजुटता और मजबूती का प्रमाण दिया।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में महासचिव इंचार्ज पंजाब कांग्रेस भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरजीत, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया और अन्य शामिल थे।
इस अवसर पर बोलते हुए, बघेल ने हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस इस सीट पर रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी।
उपस्थिति को संबोधित करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने आशु को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह यह सीट जीतेंगे और राज्य में पार्टी के लिए एक नई शुरुआत करेंगे। वड़िंग ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मन के साथ काम करने की अपील की, जैसे कि वे अपना चुनाव लड़ रहे हों। उन्होंने उत्साही कार्यकर्ताओं से कहा कि आप में से हर कोई विधायक बनने जा रहा है और यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत होगी।
इस अवसर पर बोलते हुए आशु ने पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व दोनों का उन पर विश्वास और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा अध्यक्ष हमारे साथ खड़ा है, अब आप और भाजपा बताएं कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कहां हैं?
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पूरे वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भरा, जो वर्ष 2022 में हारी इस सीट को फिर से जीतने के लिए आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्रीमती ममता आशु ने आशु के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
जहां अन्य के अलावा, विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह, विधायक अरुणा चौधरी, पूर्व मंत्री विजय इंदिरा सिंगला, शाम सुंदर अरोड़ा, मलकीत सिंह दाखा, पूर्व विधायक राज कुमार वेरका, राकेश पांडे, सुरिंदर डावर, बलविंदर सिंह बैंस, सिमरजीत सिंह बैंस, लखबीर सिंह लक्खा, कुलदीप वैद, राजिंदर बेरी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रमिंदर सिंह आवला, ईश्वरजोत चीमा भी मौजूद थे।
केके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →