लुधियाना ब्रेकिंग: संजीव अरोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया, दिया बड़ा बयान
लुधियाना, 30 मई, 2025 - आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने आज लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा व संजीव अरोड़ा के परिजन मौजूद थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्हें लोगों से अपार प्यार मिल रहा है। अरोड़ा ने दावा किया कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में उनकी बड़ी जीत होगी।
इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना की जनता बहुत समझदार है, वह आम आदमी पार्टी के समझदार और ईमानदार नेता संजीव अरोड़ा को ही विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेगी।
केके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →