Kiratpur - Manali Toll Plaza : किरतपुर–मनाली फोरलेन पर दो और टोल प्लाजा बंद, अब तक चार पर वसूली रुकी
बाबूशाही ब्यूरो
बिलासपुर, 31 अगस्त 2025 : लगातार बारिश और भूस्खलन से चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-21) बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जगह-जगह पहाड़ दरकने और सड़क अवरुद्ध होने से यातायात बाधित है। हालात को देखते हुए बिलासपुर जिला दंडाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष राहुल कुमार (IAS) ने बलोह और गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर एक माह के लिए टोल वसूली निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के मुताबिक जब राजमार्ग का बड़ा हिस्सा आंशिक या पूर्ण रूप से बंद है तो टोल टैक्स लेना जनता के साथ अन्याय होगा। यह आदेश 20 अगस्त 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होकर एक महीने तक लागू रहेगा।
गौरतलब है कि कीरतपुर–मनाली फोरलेन पर अब तक चार टोल प्लाजा संचालित थे। 2023 में मनाली का डोहलुनाला प्लाजा स्थायी रूप से बंद किया जा चुका है। हाल ही में मंडी के टकोली टोल प्लाजा को भी एक माह के लिए बंद किया गया था। अब बिलासपुर के बलोह और गड़ामोड़ टोल प्लाजा भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →