HP Cabinet Meeting: मानसून Session के बीच कैबिनेट बैठक आज शुक्रवार को, सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 22 अगस्त 2025 :
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के बीच राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज शुक्रवार दोपहर बाद होगी। मुख्य सचिव अपने अधिकारियों की टीम के साथ एजेंडा पर काम कर रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे और इसमें मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी दी जा सकती है।विधानसभा का मानसून सत्र 2 सितंबर तक है, लेकिन इसमें शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार दोपहर बाद शुरू हो रही कार्यवाही का लगभग आखिरी सप्ताह होगा। इसलिए इस सत्र में सदन में रखे जाने वाले बिलों पर चर्चा कैबिनेट में जरूरी है।
शुक्रवार को ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी पीटर हाथ में रखी गई है और हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल भी शिमला में हैं। इसलिए बैठक के समय और स्थान को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं है। विधानसभा में भाजपा के काम रोको प्रस्ताव के तहत आपदा पर चर्चा चल रही है। इसका जवाब भी शुक्रवार को होगा। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →