Himachal Pradesh: हिमाचल निर्माता के लिए एक सुर में मांगा भारत रत्न, एकजुटता के साथ भेजा केंद्र सरकार को प्रस्ताव
निजी संकल्प में पक्ष और विपक्ष साथ, हिमाचली गौरव को मांगा सम्मान
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 22 अगस्त 2025 :
हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने की मांग की है। बाकायदा प्रदेश विधानसभा ने एकजुटता के साथ एक संकल्प पारित करके केंद्र सरकार से मांग की है कि हिमाचल के गौरव के लिए डा. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न दिया जाए। इस मामले में पक्ष और विपक्ष दोनों तफ के विधायकों ने एकजुट होकर मांग रखी और सदन ने संकल्प पारित कर दिया।
एक स्वर में दोनों पक्षों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को प्रस्ताव भेजने को कहा। विधायक अजय सोलंकी ने सदन में यह संकल्प लाया था, जिस पर दोनों पक्षों के विधायकों ने अपने विचार रखे। सदन ने एक स्वर में कहा कि डा. परमार किसी पार्टी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे। वह इस सम्मान के पूरे हकदार हैं। प्रदेश के लिए उनके योगदान को सिर्फ एक दल से जुड़ा होने के चलते नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पक्ष-विपक्ष की एक ही पुकार, डा. परमार भारत रत्न के सच्चे हकदार
हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने की मांग की है। गुरुवार को सदन में यह संकल्प लाया गया, जिस पर दोनों पक्षों के विधायकों ने अपने विचार रखे। इस मामले में पक्ष और विपक्ष दोनों विधायकों ने एकजुट होकर मांग रखी और सदन ने संकल्प पारित कर दिया। एक स्वर में दोनों पक्षों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को प्रस्ताव भेजने को कहा
हिमाचल के शिल्पकार थे डा. परमार
निजी संकल्प पेश करते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि डा यशवंत सिंह परमार हिमाचल के शिल्पकार थे। उन्होंने हिमाचल को नया स्वरूप प्रदान किया। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →