Himachal Congress: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शुक्रवार को; शिमला पहुंचीं रजनी पाटिल, सिंगल एजेंडे पर होगी चर्चा, दोपहर में रैली
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 22 अगस्त 2025 : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होने जा रही है। सुबह 9 बजे पीटरहॉफ में विधायक दल की बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू करेंगे।
यहां विशेष रूप से कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल व सह प्रभारी होंगे जिनके अलावा पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सभी विधायकों को बुलाया गया है। सुबह इस बैठक में सिंगल एजेंडा पर चर्चा की जाएगी, जिसमें दोपहर में होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर बात होगी।
कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया के बीच कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल देर शाम शिमला पहुंची। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उनके साथ बैठक की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी पिछले तीन दिनों से शिमला में डटे हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वोट चोर, कुर्सी छोड़ अभियान की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पार्टी के सभी विधायक, बोर्डों निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पीसीसी के सभी पूर्व सदस्यों, जिला व ब्लॉकों के सभी पूर्व पदाधिकारी व अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इसी अभियान को लेकर चर्चा की जानी है।
रैली में भाग लेने व देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के वोट चोर, कुर्सी छोड़ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बैठक में मंथन किया जाएगा। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →