Himachal Obituary News : मुख्य मंत्री के प्रेस सचिव अरुण पटियाल के पिता के निधन पर पत्रकार संगठनों ने जताया गहरा शोक
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया व हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने प्रकट की संवेदना
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला/कुल्लू, 31 दिसंबर 2025 : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया तथा हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव अरुण पटियाल के पिता जंसवत सिंह पटियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन से सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शशिभूषण पुरोहित ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
वहीं हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र देव आर्य, प्रदेश महासचिव रूप किशोर ठाकुर एवं प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा सहित प्रदेश सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।
हिमाचल जर्नलिस्ट यूनियन की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष जसपाल सिंह, मुख्य सलाहकार रमेश पठानिया, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, शेरू बाबा, संजय ठाकुर, रेणुका गौतम, महासचिव जसवंत ठाकुर और संगठन मंत्री सोनू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →