ओडिशाः बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत, 28 घायल
भुवनेश्वरः ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गजपति जिले में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 28 लोगों के घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मोहना थाना क्षेत्र के चिटिंग घाट पर हुआ। मोहना थाने के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार सेठी ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब रामगिरी गांव के 36 लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप वैन से चंद्रगिरी जा रहे थे। चालक के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन पलट गया। हालांकि, हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →