IPL 2025 : आज भिड़ेंगी LSG और RCB, जानिए हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11
महक अरोड़ा
9 मई 2025 : IPL 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
RCB ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराकर प्लेऑफ की रेस मजबूत की है, जबकि LSG को पंजाब किंग्स से 37 रन से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है।
प्लेऑफ की दौड़ में कौन कहां?
- बेंगलुरु 11 में से 8 मैच जीत चुकी है और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
- वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 11 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
हेड टू हेड में कौन भारी?
IPL इतिहास में LSG और RCB के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं:
- RCB ने 3 मैच जीते
- LSG ने 2 मैच अपने नाम किए
पिछले 5 मैचों का हाल:
- RCB ने 18 रन से जीत दर्ज की
- RCB ने 14 रन से जीता
- LSG ने 1 विकेट से मुकाबला जीता
- RCB ने 18 रन से हराया
- LSG ने 28 रन से बाज़ी मारी
संभावित प्लेइंग 11:
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
जैकब बैथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एन्गिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा
MA
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →