पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत की सौगात
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर सिर्फ दूरी नहीं घटाएगा, बल्कि समय की बचत, भरोसेमंद सफर और जाम के झंझट के बीच ड्राइविंग के मानसिक तनाव से भी राहत देगा। दिल्ली मेरठ के बीच दैनिक यात्रा करने वालों के लिए नमो भारत नई प्राथमिकता बनेगी
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →