अल्मोड़ा में भयानक हादसा, खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत
अल्मोड़ा, 30 दिसंबर, 2025ः अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
PMO इंडिया ने एक्स पर पोस्ट पर हादसे पर दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →