जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, जैश का आतंकी ढेर
श्रीनगर,22 फरवरी,2026ः किश्तवाड़ में चतरू इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनकाउंटर अभी भी जारी है।अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग की।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →