Yoga Day पर PM मोदी क्यों पहनते हैं यह गमछा, जानें क्या है खासियत
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 21 जून, 2025ः योग दिवस 2025 में पीएम मोदी ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापट्टनम में मनाया और एक बार फिर उनका लुक खास रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद और नीले रंग का ट्रैक सूट पहना, जिसके साथ उनके गले में दिखा वही खास गमछा, जो वह हर साल योग दिवस पर पहनते हैं। पीएम मोदी का गमछा प्रेम जग जाहिर है लेकिन उनका गमछा कोई आम गमछा नहीं, बल्कि खास असमी गमछा, जिसे स्थानीय भाषा में गमोसा कहा जाता है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के खास गमछे की खासियत।
असमिया गमोसा क्या है?
गमोसा असम की पारंपरिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह आमतौर पर सफेद रंग के कपड़े पर लाल या नीले रंग की बुनी हुई कढ़ाई वाला कपड़ा होता है। गमोसा का मतलब है, शरीर पोछने वाला। हालांकि असम में इसका महत्व सिर्फ उपयोग तक सीमित नहीं है। यह सम्मान का प्रतीक माना जाता है। हर कार्यक्रम, शादी और बिहू के मौके पर असम के लोग इसी गमोसा का उपयोग करते हैं।
गमोसा की खासियत
- असमिया गमोसा को 100% कॉटन या हैंडमेड सिल्क से तैयार किया जाता है।
- स्किन फ्रेंडली होने के कारण इससे पसीना आसानी से साफ किया जा सकता है और यह किसी तरह की एलर्जी नहीं करता।
- इसके धागों के रंग इतने पक्के होते हैं कि रंग न धोने से खराब होते हैं और न फीके पड़ते हैं।
- असली असमिया गमोसा की कीमत कम से कम दो हजार से तीन हजार रुपये या उससे अधिक होती है।
गमोसा के नाम रिकाॅर्ड
साल 2013 में गमोसा को दुनिया के सबसे लंबे गमछे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इसकी लंबाई 1455.3 मीटर थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →