इनेलो पार्टी ने पूर्व एचसीएस डॉ. सतबीर सैनी, स. ओंकार सिंह समेत 26 लोगों को राज्य कार्यकारिणी में किया शामिल
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 जून। संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो पार्टी ने 26 लोगों को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि पूर्व एचसीएस डॉ. सतबीर सैनी, स. हरिसिंह संधू, इकबालराज बाजवा बाजीगर, स. ओंकार सिंह, मांगेराम गुदयानी, मधुसूदन शर्मा, स. सुरजीत सिंह, स. साहब सिंह संधू, शमशेर सिंह कुराड़, प्रवीण किच्छाना, सूबे सिंह लोहान, रघबीर सिंह कुटैल, हरीश मलिक, सुदेश चौपड़ा, धर्मवीर नैन, डॉ. राजपाल रोड़, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर यादव, स. गुरविंद्र सिंह, सतपाल मोर, रामफल मोर, कृष्ण कुमार स्वामी, हरविंद्र सिंह चीका, पूर्व सरपंच ईशम सिंह, रामभगत लाकड़ा, राजबीर बाल्मीकि रोहतक, सूरजभान घनघस को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →