गुरदर्शन सिंह सैनी ने BJP के नवनियुक्त मंडल प्रधानों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 19 जून 2025-गुरदर्शन सिंह सैनी की तरफ से आयोजित एक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नवनियुक्त मंडल प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह ने संबोधित करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचने के पीछे मंडल प्रधानों की कड़ी मेहनत का अहम योग्य दान रहा है।
.jpg)
डेराबस्सी में एक विशेष समारोह के दौरान गुरदर्शन सिंह सैनी ने मंडल प्रधान सुखदेव राणा, पवन धीमान, सुरेश खटकड़, सतपाल बंसल, श्रीमती रवि अय्यर, संजू राणा और रणबीर राणा को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल प्रधानों के योगदान की सराहना की और संगठन को मजबूत करने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी को एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करने का संदेश दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →