सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 23 पंचकूला की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, रघुबीर दलाल चुने प्रधान
रमेश गोयत
पंचकूला, 13 जुलाई 2025: सेक्टर-23 स्थित सेंट्रल पार्क में रविवार सुबह 9 बजे सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 23 पंचकूला की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया और निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया: जिसमें रघुवीर दुलाल को निर्विरोध प्रधान चुना गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी:
मुख्य संरक्षक: के.एस. छिकारा
मुख्य सलाहकार: कर्म सिंह
अध्यक्ष: रघबीर सिंह दलाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुरेश गोयल
उपाध्यक्ष: राजपाल शर्मा
महासचिव: दिलबाग अहलावत
संयुक्त सचिव: लीलू राणा
कोषाध्यक्ष: प्रेम सिंह
वित्त समिति व स्थायी समिति के सदस्य:
सतीश सलूजा
बीएस मोंगा
अशोक शर्मा
सुबेर सिंह
सतबीर सिंह
दीपक गुप्ता
ओपी यादव
कर्म सिंह
दिलावर सिंह
नरोतम सिंह
एडोहोक समिति व कार्यकारिणी सदस्य:
राजपाल शर्मा
एमसी अग्रवाल
सज्जन सिंह
श्रीमती सत्य देवी
श्रीमती माया देवी
बी.एस. यादव
ए.के. कंसल
सतपाल सिंह
रघबीर सिंह
सीनियर सिटीज़न वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-23 पंचकूला की स्थापना वर्ष 2022 में समाजसेवी रोहताश नेहरा के सहयोग से की गई थी। संगठन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करना, उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था करना तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा है।
गौरतलब है कि रोहताश नेहरा पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय संयुक्त एक्शन कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और कर्मचारी हितों की पैरवी में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं।
एसोसिएशन के गठन के बाद से इसमें सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक सदस्य के रूप में जुड़ चुके हैं और समय-समय पर जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
सभा में सभी सदस्यों ने नए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन चाय-पान और सामूहिक चर्चा के साथ हुआ।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →